मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वर्ण इंडिया मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नामकर फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ों की ठगी कर फरार तीसरे आरोपित प्रभात कुमार रंजन के घर पुलिस ने मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया। कोर्ट के आदेश पर काजीमोहम्मदपुर थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने मीनापुर इलाके के महदईया गांव में यह कार्रवाई की है। पुलिस इश्तेहार चिपकाने डुगडुगी बजाते हुए पहुंची थी। आसपास के लोगों को पूरी कार्रवाई से अवगत कराया गया। कहा गया कि आरोपित ने जल्द से जल्द न्यायालय या फिर थाने में सरेंडर नहीं किया तो उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर कांटी थाना के बारमतपुर निवासी सुरेश कुमार ने 30 जून 2019 को काजी मोहम्मदपुर थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें कंपनी से जुड़े 10 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.