मेरठ, अप्रैल 5 -- दौराला। बाइक बोट की तर्ज पर ई रिक्शा कंपनी बनाकर तमाम लोगों से ठगी कर दुबई भागने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़ितों में रोष बढ़ता जा रहा है। दो पीड़ितों ने बुधवार और गुरुवार को आत्मदाह का प्रयास किया, परिजनों ने उन्हें बचा लिया। दोनों पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने जमीन बेचकर आरोपी को रकम दी थी। लोगों ने बताया कि 10 हजार रुपये प्रतिमाह आमदनी के लालच में आकर उन्होंने आरोपी की कंपनी में निवेश किया था। पीड़ितों ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी अब दुबई से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सभी के रुपये लौटाने का आश्वासन दे रहा है। यह था मामला खरदौनी निवासी राकिब ने भाई, पत्नी, साले और दुबई निवासी पार्टनर के साथ मिलकर बाइक बोट की तर्ज पर ई-रिक्शा कंपनी बनाई। उसने लोगों को कंपनी में एकमुश्त एक लाख 20 हजार रुपये निवेश करने पर प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.