प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रायबरेली के कुम्हार शाहिद को जीएसटी से जब एक करोड़ 25 हजार रुपये का टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजा गया तो उसके होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर यह खबर खूब वायरल रही। शाहिद की तरह शंकरगढ़ का एक किराना व्यापारी भी परेशान है। उसके जीएसटी पंजीयन से करोड़ों का टर्नओवर हो गया और उसे भनक तक नहीं लगी। अब वह कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन कहीं पर सुनवाई नहीं हो रही है। शंकरगढ़ निवासी मोहित केसरवानी की किराना की दुकान है। उसने बताया कि अप्रैल 2023 में जीएसटी में पंजीयन कराया था। लेकिन जानकारी के अभाव में डेटा अपडेट नहीं किया। कुछ महीनों बाद 2024 में अपने सीए के पास विवरण दाखिल करने पहुंचा तो पता चला कि उसके पंजीयन संख्या में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी बदल दिया गया है। उसके पंजीयन से स्क्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.