शाहजहांपुर, फरवरी 8 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर महानगर की जनता से सीधा जुड़ाव व संवाद रहेगा। निगम का राजस्व कैसे बढ़े और हमारा महानगर विकास के पथ पर अग्रसर हो, इसके लिए कर वसूली पर फोकस रहेगा। बड़े बकायदारों की सूची बनवाई जाएगी। नगर निगम में शासन की मंशानुरुप कार्य करना हमारी प्राथमिकता में रहेगा। उक्त बातें नवागत उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने चार्ज संभालने के बाद कही। इससे पहले वह लखनऊ नगर निगम में उप नगर आयुक्त का दायित्व संभाल रही थी, यहां से उप नगर आयुक्त रश्मि भारती का लखनऊ तबादला होने के बाद शासन ने उनको शाहजहांपुर भेजा है। उप नगर आयुक्त संगीता ने निगम कार्यालय, टाउनहॉल, सदर बाजार आदि मोहल्लों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर फीडबैक लिया। अधीनस्थों ने नवागत उप नगर आयुक्त को बुके देकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...