पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। बिलसंडा में होली के रंग में रंगे युवकों ने करेली में रात के वक्त ननद भाभी को अकेला देख रोक लिया। उनको जबरन खेत में खींच छेड़छाड़ की कोशिश की। थाने जाते के वक्त बाइक रोक पीड़िता के पति पर हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा। फायर झोंक, गर्भवती के पेट पर लात मार दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। मारपीट दबंगई के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। करेली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि गुरुवार को होली की रात को उसकी पत्नी व बहन खेत पर जा रहीं थीं। आरोप है कि गांव के ही बरजन सिंह व कौशल सिंह ने दोनों को अकेला देखकर रोक लिया। जबरन खेत में खींचकर छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध पर आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। दोनों ने जब घर जाकर घटना बताई तो पति ने डायल 112 को फोन किया। पुलिस पहुंची तो उसने थाने जाकर सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.