देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अनजान नंबर से आए मैसेज को देख करेंसी ट्रेडिंग में निवेश के झांसे में आकर दून निवासी युवक छह लाख रुपये गंवा बैठा। रकम लगाने के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर एक दिन में दस लाख रुपये का लाभ दिखाया गया। पीड़ित ने रकम वापस निकालने की कोशिश की तो बीस लाख रुपये मांगे गए। तब पीड़ित को समझ आया कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस गया है। मुनवीर चौहान निवासी करनपुर ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दी। कहा कि बीते 24 मार्च को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर मैसेज आया। मैसेज में बताया कि उनका नंबर निकाह डाट काम साइट से लिया गया है। दो दिन सामान्य बातचीत हुई। इसके बाद मैसेज करने वाली ने करेंसी ट्रेडिंग का झांसा दिया। उसने झांसा दिया कि वह काफी लाभ कमा चुकी है। पीड़ित को एक लिंक दिया गया। जिसके जरिए खुली एप में पहली बार मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.