लातेहार, नवम्बर 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत शनिवार को हो गई। मृतक की पहचान पप्पू यादव (22), पिता मुकेश यादव, आरागुंडी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पप्पू यादव को किस परिस्थिति में करंट की चपेट में आया। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की कारण का पता चल सकेगा। दूसरी ओर, मृतक के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया है। इधर, घटना से गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.