मधुबनी, मार्च 12 -- हरलाखी, एक संवाददाता। मिथिला की प्रसिद्ध पावन परिक्रमा डोली मंगलवार को नेपाल के औरही नेपाल से चलकर तेरहवें पड़ाव स्थल हरलाखी प्रखंड के करूणा गांव स्थित राम सागर तालाब किनारे पहुंची। करुणा, कमलावरपट्टी, विशौल, रामपुर, सोहपुर, हरलाखी, हरिने आदि दर्जनों सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों नर-नारियों ने मिथिला बिहारी एवं जानकी जी के डोला एवं साथ चल रहे साधु, संत एवं महंतों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों लोगें ने भगवान की डोली की पूजा-अर्चना की। इस क्रम में साधु संतों के जयघोष व भजन-कीर्तन से माहौल आध्यात्मिक हो गया। भगवान की डोली के पहुंचते ही लोगों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। वहीं परिक्रमा में भाग लेने वाले साधु, संत, महंत व अन्य श्रद्धालु का सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने मिथिला परंपरा के अनुसार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.