खगडि़या, मई 4 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत करुआमोड़ के दुर्गा स्थान मंदिर के परिसर में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। जहां महिलाओं ने बेवाक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। महिला सशक्तिकरण एवं उसके आर्थिक उत्थान में बने बाधक को दूर करने के लिए महिला संवाद एक बेहतर पहल है। संवाद के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर किसी प्रकार का विकासात्मक कार्य हो इस पर महिलाएं अपने आकांक्षा को प्रदर्शित कर रही है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले,इसका वीडियो फुटेज भी दिखाकर उसे सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदीयों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और विकास की दिशा में अपने सुझाव दिए। जीविका के जिला मैनेजर संतोष कुमार ने महिला संवाद के महत्व एवं जीविका की उपलब्धि के बारे में बताया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.