जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- करीम सिटी कॉलेज साकची के ऑडिटोरियम में एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्नातक सेमेस्टर-5 के तीनों संकायों (कला, विज्ञान, वाणिज्य) एं अन्य छात्र-छात्राओं के लिए था। इस कार्यक्रम में सभी संकायों के इंचार्ज एवं वरिष्ठ अध्यापकों ने भाग लिया और विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, फील्ड वर्क, अप्रेंटिसशिप, प्रोजेक्ट तथा उनके विषयों से संबंधित जानकारी दी गई तथा उनकी शंकाओं को दूर करने का प्रयास किया गया। डॉ तुफैल अहमद, डॉ बी एन त्रिपाठी, डॉ एम एम नर्सरी, डॉ नेहा तिवारी एवं डॉ अनवर शहाब ने सभा को संबोधित किया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।अंत में सभा के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज छात्र-छात्राओं से मुखाते हुए। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा पद्धति जिसके आप शिक्षार्थी हैं यह एक नई व्यवस्था है। बहुत सारी ...