जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय द्वारा मानगो कैंपस जमशेदपुर में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षकों का स्वागत झारखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए ढोल नगाड़े के साथ किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधारों ने प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज एवं शिक्षकों को गुलदस्ता देकर किया। बी.एड सेमेस्टर 2 के छात्राओं द्वारा एक मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। बी एड की छात्रा मरियम ने डॉ राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने एक प्रेरक भाषण दिया। तत्पश्चात बी.एड. एवं डी.एल.एड. के ग्रुप लीडरों द्वारा प्राचार्य महोदय, विभागाध्यक्ष एवं सभी संकाय सदस्यों को गुलदस्ता एवं उपहार दिये गये। ग्रुप लीडर प्रेरणा,राहुल,सुलेमान और इशरत के साथ प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज और संकाय के शिक्षकों ने केक काट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। शिक्षकों के ...