जमशेदपुर, फरवरी 14 -- करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग में शनिवार को "सेलेस्टियल एंड मीट्रोलॉजिकल ऑब्जरवेशन" विषय पर आधारित 17वीं वार्षिक कार्यशाला के अंतर्गत एक शानदार पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की प्रदर्शनी का मुख्य केंद्र "वेदर फोरकास्टिंग एवं हॉल यूनिवर्स " रहा, जिसका मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं के भीतर खगोलीय और मौसम विज्ञान के प्रति रुचि जगाना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना था।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रातः 10 बजे भूगोल विभाग परिसर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रेयाज ने कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियाँ केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि ये विद्यार्थियों की रचनात्मकता, बौद्धिक विकास और अनुसंधान क्षमता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.