जमशेदपुर, सितम्बर 15 -- करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के एनएसएस स्वयंसेवक नीलेश सोरेन ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा आयोजित एनएसएस प्री-आरडी में चयनित किया गया है।कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस चयन में कुल 16 स्वयंसेवकों को चुना गया है, जिनमें 8 लड़के और 8 लड़कियाँ शामिल हैं। लड़कों की सूची में करीम सिटी कॉलेज के नीलेश सोरेन के अलावा विशाल कच्छप (जमिनी कान्त बी.एड. कॉलेज, सालबोनी), मार्शल बागे (इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन, सरायकेला), मंकी बनरा (के. एस. कॉलेज, सरायकेला), सुकुमार बास्के (जमिनी कान्त बी.एड. कॉलेज, सालबोनी), प्रवीण प्रसुतेह (मधु सुधन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चक्रधरपुर), जितेन्द्र नाथ मुर्मू (पाटामदा डिग्री कॉलेज, जाला) और लाल सिंह सिंकु (जी.स...