जमशेदपुर, जुलाई 31 -- 'प्रेमचंद जयन्ती' के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के उर्दू स्नातकोत्तर विभाग में उर्दू और हिंदी के प्रसिद्ध कहानीकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की जीवनी और उनकी रचनाओं पर एक विभागीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ शाहबाज अंसारी ने की। कार्यक्रम में तीन छात्राओं आयशा फिरदौस, सदफ अत्तारिया तथा सूफियाना ने अपने विचार प्रस्तुत किए। तीनों छात्राओं ने प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानियां "बड़े घर की बेटी", "पूस की रात" और "कफन" को सामने रखकर प्रेमचंद की लेखन कला एवं साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उनके विचाराभिव्यक्ति में विशेष रूप से यह बात आई कि उर्दू में प्रेमचंद ने अफसाना निगारी की बुनियाद डाली और उसपर स्वयं ही आलीशान महल भी तैयार किया। प्रेमचंद ने पहली बार देहात के जीवन को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.