जमशेदपुर, फरवरी 20 -- करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। कॉलेज की सक्रिय और समर्पित स्वयंसेविका वर्षा चौधरी का चयन ओडिशा के बारीपदा स्थित महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय एकता शिविर' (NIC) के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय मंच पर देश के विभिन्न राज्यों के चुनिंदा स्वयंसेवक जुटेंगे, जहाँ वर्षा झारखंड और अपने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय एकता शिविर युवाओं के भीतर सांस्कृतिक समन्वय, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है, जिसमें शामिल होना किसी भी स्वयंसेवक के लिए एक बड़ा सपना होता है। वर्षा चौधरी ने कॉलेज की एनएसएस इकाई के तहत सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमेशा अग्रणी...