जमशेदपुर, जनवरी 13 -- करीम सिटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित साप्ताहिक विशेष शिविर के दूसरे दिन समाजोपयोगी गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया गया। यह विशेष शिविर 12 से 18 जनवरी तक संचालित हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र स्वयंसेवक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।शिविर के दूसरे दिन दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले चरण में एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों एवं शिविर स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सड़क, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की तथा स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ परिवेश के महत्व को बताते हुए साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।दूसरे कार्यक्रम के अंतर्गत बाल शिक्षा को केंद्र में रखा गया। एनएसएस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.