जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- करीम सिटी कॉलेज की ओर से आयोजित कौमी एकता सप्ताह का समापन शुक्रवार को हुआ। पूरे सप्ताह हुए कार्यक्रमों ने छात्रों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत किया। सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। इस वर्ष कौमी एकता सप्ताह के तहत छात्रों ने प्रधानमंत्री कोष में करीब एक लाख रुपये जमा करने के लिए धनराशि एकत्र की, जो उनके सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता का उदाहरण है। समारोह की शुरुआत एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आले अली के संबोधन से हुई। इसके बाद प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने कहा कि कौमी एकता सप्ताह सहिष्णुता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का एक सशक्त अवसर है। उन्होंने एनएसएस यूनिट के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की और छात्रों को समाज में सकारात्मक भूमिका नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.