कन्नौज, जनवरी 31 -- कन्नौज। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा दो महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के काम को मंजूरी मिली है। करीब 15 करोड़ से इन दोनों प्रमुख सड़कों को चौड़ीकरण के साथ ही सुद्रढ़ किया जाएगा। निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पदम भूषण सिंह ने बताया कि खड़िनी-राजपुर-हसेरन मार्ग की कुल लंबाई 11.30 किलोमीटर है, जिसकी वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर है। इस मार्ग में से 4.20 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम स्वीकृत किया गया है। यह मार्ग राजपुर से नादेमऊ होते हुए हसेरन विकास खंड के समीप राजपुर-हसेरन मार्ग को जोड़ेगा। इस कार्य पर 7.91 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क के निर्माण से फूलपुर, राजपुर, गडरियनपुरवा, पतरि...