सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- घने कोहरे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा, जिससे कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों की देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस सहारनपुर अपने निर्धारित समय सुबह 06:08 बजे के बजाय करीब पांच घंटे की देरी से 11:41 बजे पहुंची। वहीं 19272 हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस अपने तय समय शनिवार सुबह 07:10 बजे के स्थान पर 10 घंटे 29 मिनट की देरी से शाम 05:39 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह 19271 भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस भी शुक्रवार रात दो बजे के बजाय सात घंटे 46 मिनट की देरी से सुबह 09:46 बजे सहारनपुर पहुंच सकी। इसके अलावा 12469 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी कोहरे की मार झेलती हुई अपने निर्धारित समय रात 12:35 बजे के स्थान पर करीब छह घंटे देरी से शनिवार सुबह 06:4...