सहारनपुर, अक्टूबर 5 -- रविवार को दो मुख्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्णिया-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14617) का सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे है। ट्रेन चार घंटे की देरी से दोपहर 2:30 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार, शहीद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14673) भी भारी देरी के साथ सहारनपुर आई। इसका निर्धारित आगमन समय सुबह 10:10 बजे था, लेकिन इसने लगभग आठ घंटे 40 मिनट की देरी करते हुए शाम 6:50 बजे स्टेशन पर दस्तक दी। इस देरी से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...