नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Muthoot Finance Share Price: गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। मुथूट फाइनेंस के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 3576.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। जबरदस्त मुनाफे के बाद भी मुथूट फाइनेंस के शेयर बिखर गए हैं। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा करीब दोगुना बढ़ा है। पिछले एक साल में मुथूट फाइनेंस के शेयरों में करीब 54 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। 95% बढ़ा है गोल्ड लोन देने वाली कंपनी का मुनाफागोल्ड लोन देने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) मुथूट फाइनेंस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 94.9 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2656 ...