नई दिल्ली, जून 13 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर को लेकर ए बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 53 साल के संजय का का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां संजय पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान ही संजय को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वो मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।इस एक्टर ने की पुष्टि संजय कपूर के निधन की पुष्टि अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए की है। राहुल ने इस पोस्ट में संजय के निधन की जानकारी देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ है। आज सुबह इंग्लै...