नई दिल्ली, जून 13 -- जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व व्यवसायी संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार रात निधन हो गया। जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, वह यूके में पोलो खेल रहे थे। कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी और शोक जताया। संजय 53 वर्ष के थे। संजय कपूर ने वर्ष 2003 में फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी जिनसे 2016 में उनका तलाक हो गया था। करिश्मा से संजय कपूर के दो बच्चे हैं। इससे पहले वह फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से शादी कर चुके थे। करिश्मा से तलाक के बाद उन्होंने पूर्व मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया सचदेव से भी उनका एक बेटा है। मौत से तीन दिन पहले की थी दार्शनिक पोस्ट संजय कपूर ने अपने निधन से तीन दिन पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.