नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच लोग ये जानने के लिए बेताब हो रहे हैं कि करिश्मा कपूर और संजय का तलाक हुआ क्यों था? दरअसल करिश्मा और संजय कपूर की शादी साल 2003 में मुंबई के आरके स्टूडियो में बड़े शाही अंदाज में हुई थी। यह रिश्ता किसी फिल्मी कहानी जैसा लग रहा था, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई। शादी में दरार कब और कैसे आई? शादी के बाद करिश्मा अक्सर मुंबई और दिल्ली के बीच आना-जाना करती रहीं क्योंकि वह शादी के बाद भी एक्टिंग कर रही थीं। एक सूत्र ने 2006 में हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया था कि दिल्ली की सोशलाईट लाइफ और पार्टी सर्किट में करिश्मा खुद को फिट नहीं कर पा रही थीं। दूसरी तरफ, संजय को करिश्मा का फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं लगता था। इस वजह से...