देवरिया, नवम्बर 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय औरा-चौरी में शुक्रवार को मीना एवं करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़ एक मॉडल विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जयराम पाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा टीएलएम, एलबीडी में बनाये गए विभिन्न मॉडल एवं आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा किए गए रचनात्मक कार्य की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखकर अतिथियों ने खुब सराहा। मुख्य वक्ता शिव मिश्रा ने कहा कि बच्चे अपने रुचि के अनुसार ही अपना करियर चुनें। वहीं कार्यक्रम के मोटिवेशनल संवाद में महिला उद्यमी विभा पाण्डेय ने छात्रों से अपने अनुभवों को साझा किया। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.