मेरठ, दिसम्बर 19 -- पीएल श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मेरठ में आयोजित जनपद स्तरीय कैरियर मेला-2025 में छात्राओं ने माध्यमिक स्तर पर उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों और पोर्टलों की जानकारी को वर्किंग प्रोजेक्ट, मॉडल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेन्द्र सिंह, उप-प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी, जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा माध्यमिक) भूपेन्द्र सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मौके पर छात्रों ने सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जनपद के 47 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। सभी स्कूलों ने अपने अपने स्टॉल सजाए। मेले में छात्राओं ने डॉक्टर, इंजीनियर, नर्सिंग, आईटी, पैरामेडिकल सहित विभिन्न करियर विकल्पों को चुनने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.