किशनगंज, फरवरी 15 -- किशनगंज। संवाददाता जीविका लाइब्रेरी के माध्यम से किशनगंज जिले के दूरदराज क्षेत्र टेढ़ागाछ, दिघलबैंक, पोठिया, कोचाधामन, बहादुरगंज, किशनगंज सदर के ग्रामीण युवाओं को करियर काउंसिलिंग की सुविधा मिल रही है। जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका के माध्यम से इन प्रखंडों में स्थित सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र (जीविका लाइब्रेरी) में करियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों ने युवाओं से संवाद करते हुए, उन्हें अलग-अलग करियर विकल्पों के चुनाव, रुचि और योग्यता अनुसार सही दिशा में चयन, इसके लिए भविष्य की ठोस योजना बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि यह पहल ग्रामीण युवाओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ-साथ उनके सपनों को स्पष्ट लक्ष्य में बदलने में महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.