लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज करियर काउंसलिंग एवं आशीर्वचन समारोह काआयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान व डॉ. विशाल द्विवेदी विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षा संकाय, युवराज दत्त महाविद्यालय उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। कैरियर काउंसलिंग सत्र में अतिथियों ने विद्यार्थियों को लक्ष्य चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर विकल्पों एवं अनुशासन के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक ने अतिथियों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.