देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने को अप्रैल तक का मौका दिया गया है। नहीं कराने वाले किसान अगली बार पीएम सम्मान निधि से वंचित हो जायेंगे। जिले के 5.37 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होना है, अब तक 2.20 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। जबकि लेखपालों के यहां 1.34 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री लंबित है। जिले के 41 फ़ीसदी किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री हो चुका है। जनपद के 5.37 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इन सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से डिजिटल पहचान पत्र बनाया जा रहा है। इसके बनने से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, फसल बीमा कराने एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने को विभिन्न गाटा संख्या का अलग-अलग खतौनी नहीं निकलवाना पड़ेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.