कौशाम्बी, मार्च 7 -- नगर पंचायत करारी में पश्चिमशरीरा मार्ग पर घनी आबादी के बीच जाम की समस्या ला-इलाज हो गई है। रोजाना जाम लगने से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार की सुबह भी तकरीबन डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। स्थानीय निवासियों के अलावा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक किया। नगर पंचायत करारी का कृष्ण नगर और इंद्रा नगर मोहल्ला पश्चिमशरीरा मुख्य मार्ग पर आबाद है। इस मार्ग पर जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि इन दिनों ओसा-महेवाघाट (राम वन गमन) मार्ग निर्माणाधीन है। गिट्टी व बालू लदे डंपर, ट्रक समेत अन्य बड़े वाहन भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या बढ़ गई है। कोई ऐ...