कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- नगर पंचायत करारी से अषाढ़ा चौराहे तक का सफर जोखिम भरा है। चार किलोमीटर के इस रास्ते में दो अंधे मोड़ हैं। यह मोड़ इतने खतरनाक हैं कि आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार हो जाता है। कभी बाइक सवारों के बीच भिड़ंत हो जाती है तो कभी चार पहिया वाहन आपस में भिड़ जाते हैं। लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वह लोक निर्माण विभाग को कई बार पत्रक दे चुके हैं। जनप्रतिधियों को अर्जी देकर उनसे भी मोड़ पर संकेतक बोर्ड और ब्रेकर बनवाने की मांग कर चुके हैं। बताया कि आश्वासन हर कोई देता है लेकिन, करता कोई कुछ नहीं है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। लोग कह रहे हैं कि किसी दिन कोई बड़ी घटना हुई तो जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी के अफसर ही होंगे। उनके खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। करारी तिराहे से लेकर शाहपुर गांव त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.