लखनऊ, जनवरी 13 -- नगर निगम ने हाउस टैक्स बकाया को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जोन-3 के जोनल अधिकारी आकाश कुमार खुद मौके पर पहुंचे और करामत हुसैन पीजी कॉलेज के प्रशासनिक भवन समेत तीन सरकारी इमारतों को सील करा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ देर विवाद की स्थिति भी बनी, लेकिन जोनल अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक बकाया कर जमा नहीं होगा, तब तक सील नहीं खोली जाएगी। नगर निगम की इस मुहिम में सीतापुर रोड स्थित एकल श्रमजीवी महिला छात्रावास भी शामिल रहा। करीब 93 लाख रुपये के हाउस टैक्स बकाये के चलते छात्रावास भवन को सील कर दिया गया। वहीं अलीगंज स्थित राष्ट्रीय संस्कृति संपदा संरक्षण अनुसंधानशाला (एनआरएलसी) पर 1.57 करोड़ रुपये का भारी बकाया पाए जाने पर अंतिम नोटिस जारी किया गया है। निगम ने संस्थान को 10 दिनों के भीतर पूरी राश...