लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज में सत्र 2023-24 और 2024-25 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रिटायर आईपीएस मुमताज अहमद ने मैनेजर सैयद नावेद अहमद की मौजूदगी में मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास में बीए तृतीय वर्ष में सर्वोच्च अंक पाने के लिए गवर्नर्स रनिंग ट्रॉफी व डॉ. नसरीन अहमद मेमोरियल गोल्ड मेडल 2023-24 के लिए गुंजा यादव और 2024-25 के लिए रवीना सिंह को दिया। प्राचार्या प्रो. हुमा ख्वाजा ने कहा कि सफलता, अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास से ही मिलती है। बताया कि डॉ. नसरीन अहमद मेमोरियल स्कॉलरशिप बीए द्वितीय वर्ष में इतिहास में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए राहिल, रवीना सिंह व सुनैना और आंचल चौरसिया, दानिया इदरीसी व हुमा बानो को मिला। इसी तरह बीएड की मेधावी छात्रा इफ्फत...