गिरडीह, फरवरी 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के दीपक श्रीवास्तव ने कराटे में ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया है। साथ ही दीपक ने इंस्टीट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को गिरिडीह जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला एवं झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नुरुल होदा के हाथों दीपक श्रीवास्तव को ब्लैक बेल्ट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बताया गया कि 8 फरवरी 2025 को इंस्टीट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड की ओर से एक बैठक रांची में हुई थी। जिसमें निर्णय लिया गया कि कराटे संस्था इसकू झारखंड को कैसे पूरे झारखंड में विस्तार किया जाए। इसी को देखते हुए गिरिडीह के मोहम्मद अली रजा को प्रथम उपाध्यक्ष व दीपक कुमार को उपाध्यक्ष स्टेट कमेटी में नियुक्त किया गया है। साथ ही दीपक कुमार को ब्लैक बेल्ट द्वितीय...