रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। देहरादून में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने कुल 23 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। कराटे कोच लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 4 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। बालक वर्ग अंडर-14 के 40 किग्रा में हेम पुनेठा और 40 किग्रा से अधिक भार वर्ग में अरनव चंद ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में 55 किग्रा में यश राणा, 61 किग्रा में अनुज गंगवार, 68 किग्रा में पार्थ बिष्ट और 76 किग्रा से अधिक भार वर्ग में युवराज बोरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालिका वर्ग अंडर-14 के 40 किग्रा में सृष्टि राणा तथा अंडर-19 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.