गिरडीह, जुलाई 15 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पटना में आयोजित प्रथम इंटर स्टेट वर्ल्ड फुनाकोशी कराटे चैंपियनशिप में डुमरी के विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के तीन छात्र-छात्राओं ने मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उक्त आशय की जानकारी झारखंड रेन्बो कान कराटे संघ के महासचिव नारायण कुमार महतो ने दी है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के 25 किलो के लड़का वर्ग में झारखंड रैंबोकान कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ी नगरी निवासी अंश कुमार ने दूसरा स्थान, 30 किलो के लड़का वर्ग में नगरी निवासी करण कुमार ने पहला स्थान और 40 किलो के लड़की वर्ग में आयुषी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह जिला के कोच सोनू कुमार एवं झारखंड रैंबोकान कराटे संघ के महासचिव नारायण कुमार महतो के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अंश कुमार और करण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.