धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद। तृतीय महाकाल उज्जैन ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीपीएस धनबाद के खिलाड़ियों ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करके शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में डीपीएस के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत, तीन कांस्य पदक जीत धनबाद झारखंड का गौरव बढ़ाया। टीम का नेतृत्व डीपीएस धनबाद की शिक्षिका एवं कोच आरती सिंह राजपूत ने की। डीपीएस के शाश्वत राज ने स्वर्ण पदक, सुहासिनी कुमारी ने स्वर्ण, आरव राज स्वर्ण, आकाश कुमार स्वर्ण, यशिका राज ने रजतक, शिवम सिंह एवं सृजन सिंह कांस्य पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर धनबाद जिला संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिन्हा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के संजय कुमार शर्मा, सुमीर कुमार शर्मा, मनीष भारद्वाज ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.