मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के बैनर तले आईएसकाई के परीक्षक/डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सैनसाई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में द्वारिका सिटी में 100 खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। आर्यपुरी कराटे अकेडमी, ब्रांच1 न्यू मण्डी, ब्रांच 2 गांधी कालोनी ब्रांच 3 द्वारिका सिटी के सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कलर बैल्ट परीक्षा में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुके जापान के शितो रियू कराटे स्टाइल में तीन घंटे कड़ी मेहनत कर तकनीकी प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने यैलो, आरेंज, ग्रीन, पर्पल, ब्राउन, और ब्लैक बेल्ट बांधने का अधिकार हासिल किया। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव मनोज कुमार ने कराटे खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी । शहर मुजफ्फरनगर की शानदार सोसायटी में शुमार द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.