चक्रधरपुर, फरवरी 11 -- बंदगांव, संवाददाता। कराईकेला पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोमाइल जंगल क्षेत्र से भारी मात्रा में महुआ शराब बनाने के लिए रखा महुआ जावा को बरामद किया हैं। कराईकेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कोमाइल जंगल में महुआ शराब बनाने के लिए महुआ का जावा रखा गया है। इसके बाद कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस ने दलबल के साथ कोमाइल पहुंचकर छापेमारी की जहां से पुलिस ने 100 केजी जावा महुआ को जब्त किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि छापेमारी के दौरान महुआ शराब बनाने वाले लोग भाग गए थे। लेकिन पुलिस उनकी पहचान कर रही हैं। उनकी पहचान होने के बाद उन लोगों के खिलाफ कराईकेला थाना में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महुआ शराब बनाने के कारोबार में जो लगे हुए हैं वे अपना कारोबार बंद कर दें। अन...