सीवान, जनवरी 30 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। करसर पंचायत में मंगलवार को हुए पैक्स चुनाव की मतगणना उसी दिन ही देर शाम को पूरी हो गई। मतगणना के बाद परिणाम निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रवि रंजन सिंह के पक्ष में आया। उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी उपेन्द्र सिंह को 203 मतों से हरा दिया। रविरंजन सिंह को कुल 834 मत मिले, वहीं उपेन्द्र सिंह को 631 वोट प्राप्त हुए। चुनाव में तीसरे कैंडिडेट सुनीता देवी को 21 और अनिता देवी को मात्र 17 मत ही प्राप्त हुए। मत 203 अवैध घोषित किये गए। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 1734 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां के मतदाता सूची कुल 3429 वोटर हैं। सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक चले मतदान प्रकिया के दौरान करीब 50 फीसदी लोगों ने अपना वोट डाला था। मंगलवार की देर शाम में चुनाव परिणाम की जैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.