वाराणसी, मार्च 12 -- रोहनिया। संवाद करसड़ा में कचरा निस्तारण प्लांट के मुख्य द्वार पर मंगलवार को ग्रामीणों ने ताला बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे प्रदर्शन के दौरान कूड़ा गाड़ियां प्लांट में नहीं जा सकीं। जिससे कुछ देर बाहर ही उनकी कतार लग गई। शहर में भी कूड़ा उठान देर हुई। ग्रामीणों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि यहां लगी आग एक महीने बाद भी बुझाई नहीं जा सकी है। धुआं और बदबू से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। आंदोलित लोगों को समझाने पुलिस पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने नगर निगम के अधिकारी से ही बात करने को कहा। सहायक नगर आयुक्त इंद्रविजय ने ग्रामीणों को दो दिनों में आग पर पूरी तरह काबू पाने का आश्वासन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो फिर प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.