वाराणसी, जून 14 -- वाराणसी, हिटी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शनिवार को करसड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। उकम्पोस्ट सेक्शन के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बारिश से पूर्व इसके तैयार होने की जानकारी दी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कचरा निस्तारण की प्रक्रिया का फ्लो चार्ट पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। जिससे पर्यवेक्षकों को पूरी जानकारी मिल सके। यहां एनटीपीसी के बंद पड़े वेस्ट टु एनर्जी प्लांट को चालू कर उपयोग में लाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। इसके बाद रमना चारकोल प्लांट भी गए। यहां भी कूड़ा निस्तारण और कोयला बनाने की प्रक्रिया जानी। मंडलायुक्त ने कहा कि स्थानीय लोगों को प्लांट के बारे में बताएं। इस दौरान यहां पौधरोपण भी किया। कार्यदायी संस्था के अमित सिंह, अ...