काशीपुर, अक्टूबर 9 -- काशीपुर। करवाचौथ पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। जिसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आए। वही ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़भाड़ देखी गई। गुरुवार को करवाचौथ पर्व के एक दिन पहले मुख्य बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। जहां महिलाओं के द्वारा बाजार से जमकर खरीदारी की गई। इस दौरान महिलाएं करवा, छलनी समेत त्योहार से जुड़े अन्य सामान की खरीदारी करती नजर आईं। वहीं डाकखाना रोड, डॉक्टर्स लाइन में महिलाएं मेहंदी लगवाने को लेकर खासी चहल कदमी करते दिखाई दीं। वहीं क्षेत्र भर के ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की खासी भीड़ रही। शुक्रवार को देश भर में करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.