गिरडीह, अक्टूबर 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह गांव स्थित यज्ञ मंडप परिसर में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। डांडिया नृत्य में स्थानीय महिलाएं और युवतियां जमकर झूमीं। कार्यक्रम की शुरुआत गिरिडीह जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, पूर्व मुखिया रुबी देवी, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि पहले बड़े शहरों में डांडिया नृत्य होता था लेकिन अब बुधुडीह जैसे सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका आयोजन हो रहा है। यह गर्व की बात है। इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होने से स्थानीय क्षेत्र की महिलाएं और बालिकाओं को अपने नृत्य और गायन कौशल के प्रर्दशन का अवसर मिलता है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.