हापुड़, अक्टूबर 9 -- रेलवे रोड स्थित राजकुमार गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को करवा चौथ के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक उल्लास और रचनात्मकता के साथ इसमें भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कुसुम त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी वर्गों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हाथों पर आकर्षक व कलात्मक मेहंदी डिजाइन बनाईं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्राओं की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव भी मजबूत करते हैं। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के बाद सबीहा और फातिमा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, काजल और मंतशा ने द्वितीय स्थान, जबकि अंजलि, कशिश, गीतिका और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.