चंदौली, अक्टूबर 10 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। करवा चौथ की तैयारी और खरीदारी के लिए सकलडीहा कस्बे में महिलाओं की भीड़ रही। वहीं मार्ग सकरा होने और वाहनों के दबाव के चलते गुरुवार को सकलडीहा कस्बे में जाम की स्थिति रही। जिससे महिलायें परेशान रही। ग्रामीणों ने कस्बा में आये दिन जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दोपहर बाद बड़ी वाहनों पर रोक लगाये जाने की मांग उठाया है। कस्बा मे धार्मिक त्योहारों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ती है। एक ओर जहां कस्बा की जर्जर सड़क से राहगीर परेशान है। वही दूसरी ओर पटरी पर दुकान लगने के कारण मार्ग सकरा हो गया है। जिससे आये दिन जाम की समस्या होती है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि हर धार्मिक पर्व पर कोतवाली पुलिस की ओर से यातायात के संबध में कोई ठोस पहल नहीं किये जाने के कारण...