बागपत, अक्टूबर 7 -- सोने-चांदी के लगातार बढ़ते भाव को देख सराफा कारोबारी दीपावली तक दोनों ही चमकीली धातुओं भाव में और अधिक इजाफा होने का अनुमान लगा रहे हैं। दीपावली के तुरंत बाद ही सहालगों की शुरुआत भी हो रही है। जिसे देख लोग अभी से करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली के साथ सहालगों के लिए आभूषणों की बुकिंग कर रहे हैं। फैंसी बिछुओं और पायलों की डिमांड काफी बढ़ गई है। कारोबारियों के अनुसार महंगाई ज्यादा हो जाने से हल्के वजन के आभूषणों की सर्वाधिक डिमांड बनी हुई है। महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है। दिवाली पर इसीलिए महिलाएं सोने के गहने खरीदना और उनको पहनना पसंद करती हैं। इस बार धनतेरस से पहले सराफा बाजार में 3डी प्रिटेंड और लाइटवेट ज्वेलरी की मांग अधिक है। इसके अलावा इंडो-वेस्टर्न ज्वेलरी को भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं। इस बार ग्राहकों को 3डी ज्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.