अल्मोड़ा, अक्टूबर 11 -- जिले भर में शुक्रवार को करवाचौथ पर्व मनाया गया। करवाचौथ पर महिलाओं की ओर से निर्जला व्रत रखा गया। रात के समय चांद का दीदार कर अर्घ्य देते हुए पति की लंबी उम्र की कामना की। शुक्रवार को करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। सुबह सवेरे स्नान ध्यान कर महिलाओं ने दीवार पर गेरू और पिसे चावलों के घोल से करवा माता के अलावा मां गौरी और गणेश के चित्र भी बनाए। दिन भर निर्जला व्रत रख विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम को सभी सुहागिनों ने करवा व्रत की कथा सुनी। साथ ही शगुन आदि के गीत भी गाए। कथा सुनने के बाद सुहागिनों ने अपने बड़ों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रृंगार कर चांद निकलने का इंतजार किया। चांद निकलने के बाद रस्म के अनुसार चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य दिया और व्रत का उद्यापन किया। करवाचौथ पर पति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.