फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- फिरोजाबाद। पति से अनमन के चलते एक महीने से मायके रह रही विवाहिता ने करवाचौथ के दिन ससुराल आकर हाथों पर मेहंदी रचाई, पूरा श्रंगार किया और पति की लम्बी आयु का व्रत रखा और रात को पूजन किया। दोनों के बीच झगड़ा भी होता रहा। शनिवार की सुबह झगड़ा ज्यादा बढ़ा तो पति ने गांव से डेढ़ किमी की दूरी पर गुजर रही ट्रेन से कटकर जान दे दी। पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी ने भी घर के अंदर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मायके वालों ने पति पर बेटी को पहले मारने फिर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। थाना मटसेना के नगला श्रोती दबरई निवासी प्रमोद कुमार पुत्र नेत्रपाल (28) का उसकी पत्नी निशा (26) से शुक्रवार को करवाचौथ की रात को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर पति शनिवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.