हिन्दुस्तान संवाद, अक्टूबर 11 -- यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां करवाचौथ पर नगदी-जेवरात लेकर 2 लुटेरी दुल्हनें फरार हो गईं। दोनों ने परिजनों को खाने में मिलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। पहला मामला सासनीगेट तो दूसरा इगलास का सामने आया है। गिरोह ने आठ और परिवारों को शिकार बनाया है,जिन्होंने अभी थाने में शिकायत नहीं की है। अब पुलिस गिरोह की तलाश में लगी है। इगलास थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी वीर सिंह ने बेटे प्रेमवीर का विवाह मनीषा से तय हो किया था। करवाचौथ वाले दिन शुक्रवार को हाथरस में कोर्ट मैरिज की थी। इसमें उसकी बहन आरती देवी और बहनोई आर्यन सिंह गवाह बने। मनीषा के आधार कार्ड पर बिहार के जिला रोहताश के गांव मंगरावा का पता दर्ज है। घर में आने के शादी के दिन ही करवाचौथ पर्व होने पर विधि विधान से कार्यक्रम...